Posts

Showing posts from October, 2018

'जासूसी' का इतना डर है तो iPhone के बदले Huawei फोन यूज करें ट्रंप: चीन

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी और रूसी जासूस ट्रंप की बातें सुनते हैं. इस पर चीन का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन को चाहिए कि वह सभी उपकरण यूज करना बंद कर दे ताकि बाहरी दुनिया से उनका संपर्क टूट जाए. चीनी जासूसों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि ट्रंप आईफोन पर अपने दोस्तों से जो कुछ भी बात करते हैं, चीनी जासूस उसे सुन लेते हैं. इस सनसनीखेज आरोप के बाद चीन ने सफाई देते हुए ट्रंप प्रशासन को सलाह दी है कि वे आईफोन के बदले Huawei (हुआवेई) का हैंडसेट उपयोग करें. दरअसल दो दिन पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर छापी जिसमें कहा गया कि ट्रंप आईफोन पर जब अपने पुराने दोस्तों से बात करते हैं, तो रूसी और चीनी जासूस चुपके से बातें सुनते हैं. इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने कहा , 'रिपोर्ट पढ़ने के बाद हमें लगा कि अमेरिकी में कुछ लोग ऐसे हैं जो ऑस्कर पाने के लिए पता नहीं क्या क्या रह रहे हैं. रिपोर्ट से जाहिर है कि न्यूयॉर्क टाइम्स फर्जी ख...