किस आरएसएस कार्यकर्ता की सपरिवार हत्या पर गरमाया पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्कूल शिक्षक, उनकी गर्भवती पत्नी और आठ साल के पुत्र की हत्या पर अब राजनीति गरमाने लगी है. बीजेपी और संघ के नेताओं ने जहां इस हत्या के बहाने बंगाल में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. वहीं इस घटना से इलाक़े में भी काफ़ी आतंक है. विजयादशमी को कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी पाल (28) और पुत्र अंगन पाल की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी. पाल की पत्नी गर्भवती थीं. इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही पुलिस को अब तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि उसने राजनीतिक दुश्मनी की संभावना को ख़ारिज कर दिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. इस घटना के विरोध में बीजेपी और आरएसएस ने गुरुवार को इलाक़े में एक जुलूस भी निकाला. शिक्षकों के स्थानीय संगठन ने भी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किए जाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है. पुलिस ने मुर्शिदाबाद ज़िले...