आरबीआई बोर्ड बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति

भारतीय रिजर्व बैंक के पूरे बोर्ड की बैठक में वैसे तो सरकार और बैंक के बीच विवाद के किसी भी मुद्दे पर दो टूक फैसला नहीं हुआ, लेकिन हर मुद्दे पर बीच की राह निकालने की कोशिश होती दिखी.

नवभारत टाइम्स और अन्य अख़बारों में छपी इस ख़बर के मुताबिक़, सरकार की मांग थी कि आरबीआई के रिज़र्व फ़ंड में उसे ज़्यादा हिस्सा मिले, तो इस पर फैसला करने के लिए एक विशेष समिति गठित कर दी गई.

सरकार की दूसरी मांग थी- प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) के अंकुश से सरकारी क्षेत्र के 11 बैंकों को बाहर निकालने या उसमें ढील देने की. इस मामले को आरबीआई की ही एक आंतरिक समिति को सौंप दिया गया.

इसके अलावा सूक्ष्म, छोटे व मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को ज्यादा कर्ज़ देने के मुद्दे पर आरबीआई ने आश्वासन दिया है.

बैठक की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब नौ घंटे तक चली. आरबीआई बोर्ड की अगली बैठक 14 दिसंबर, 2018 है, जिसमें अन्य मसलों पर विमर्श किया जाएगा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत एकमात्र देश है जिसने मलेरिया के मामलों में गिरावट दर्ज की है. 2016 के मुक़ाबले 2017 में 24 फ़ीसदी की गिरावट रही.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस रिपोर्ट को छापा है. रिपोर्ट के मुताबिक़, 2017 में दुनिया भर के मलेरिया के मामलों में 4 फ़ीसद भारत में थे. अब भारत ने इस फ़ीसद को कम करने के मामले में अच्छी प्रगति की है.

2016 में भारत में 331 मौतें मलेरिया की वजह से हुई थीं, जो 2017 में घट कर 194 रही.

भारत का लक्ष्य 2027 तक पूरी तरह मलेरिया-मुक्त होने का है.

दिल्लीवासियों की जिंदगी के 10 साल छीन रही है दूषित हवा
नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने दिल्ली की दूषित हुई हवा पर रिसर्च किया है.

सोमवार को सामने आई इस नई स्टडी के मुताबिक दिल्ली के प्रदूषण के चलते यहां रहने वाले लोगों की उम्र औसतन 10 साल कम हो रही है.

शिकागो (अमेरिका) की एक यूनिवर्सिटी 'मिल्टन फ्राइडमैन प्रोफेसर इन इकॉनमिक्स' से जुड़े मिशेल ग्रीनस्टोन और उनकी टीम ने एयर क्वॉलिटी लाइफ इंडेक्स (AQLI) पर यह स्टडी की है.

WHO के मुताबिक, PM 2.5 की सुरक्षित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर सालाना होनी चाहिए. भारतीय मानकों के आधार पर इस सीमा को 40 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक बढ़ाया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

郝柏村百年人生的尖峰时刻:在大陆唱《义勇军进行曲》的国军将领

تم إنشاء البانثيون خلال عصر بيركليس