बलिया: 2 मासूम बेटों की गला दबाकर हत्या कर ट्रेन से कट गई मां
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मां ने अपने ही हाथों अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर खुद भी सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभिजवाकर जांच शुरू कर दी है.
बलिया के कोतवाली क्षेत्र के महतवार निवासी राम अवतार पासवान, भदोही में सेतु निगम में कार्यरत थे. 2 महीने पहले उनकी मौत हो गई थी. उनका इकलौता पुत्र दिनेश पासवान आश्रित कोटे से नौकरी के लिए कागजात जमा कराने शनिवार की सुबह भदोही गया था. उसकी मां सुरसतिया देवी,पत्नी पिंकी और दो बच्चे के साथ घर पर थे.
देर रात पिंकी ने 5 साल के विंध्याचल और 3 साल के कल्लू की शनिवार रात में हत्या कर दी. फिर 2 किलोमीटर दूर गढ़िया रेलवे क्रासिंग पर डाउन सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी.
बहू और दोनों पोतों की मौत से पूरे घर में गम
पुलिस को मौके पर पिंकी का मोबाइल पड़ा मिला जिससे उसने पति दिनेश को घटना के बारे में बताया. दिनेश के बताने पर पुलिस उसके घर पहुंची और सास को उसकी बहू के ट्रेन से कटने की सूचना दी. सास के साथ आसपास के लोग क्रासिंग पर पहुंचे तो पिंकी का शव ट्रैक पर पड़ा था. वहांसे रोते हुए सास घर पहुंची तो दोनों बच्चों को मृत पाया. बहू और दोनों पोतों की मौत से पूरे घर में गम का माहौल छा गया.
पुलिस के अनुसार, दो बच्चों की हत्या व महिला द्वारा खुदकशी किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. इस मामले में मृतक के पति के कहने पर मृतका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
यूपी में प्रयागराज जिले की घूरपुर पुलिस ने रविवार की सुबह इरादतगंज चौराहे पर एक कार रोकी. उसमें मोबाइल चोर गैंग के दो लोग बैठे थे. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी के महंगे मोबाइल, टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद हुए. दोनों शातिर चोर कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाकर लोगों पर रौब गांठते थे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया.
घूरपूर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चोरों का गिरोह यहां से गुजर रहा है. उसे पकड़ने अपनी टीम के साथ इरादतगंज चौराहे पर पहुंचे. सूचना थी कि नीबी गांव से हवाई पट्टी मार्ग होते हुए एक कार में सवार दो मोबाइल चोर, कई मोबाइल व लैपटॉप के साथ शहर की ओर जा रहे हैं.
पुलिस टीम इरादतगंज चौराहे पर पहुंचकर कार का इंतजार करने लगी. जैसे ही कार हवाई पट्टी की ओर से आती हुई दिखी, पुलिस ने उसे रोक लिया. वह दोनों को थाना लाई और पूछताछ करने लगी. दोनों ने मोबाइल चोरी की बात कबूल कर ली. इस दौरान पुलिस ने कार से 17 महंगे मोबाइल, एक टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद किए.
दोनों की पहचान शाहबान सिद्दीकी और राजू नामदेव के रूप में हुई. पुलिस को दोनों ने बताया कि वे वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाकर रौब गांठते थे. गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने की वजह से उन्हें भागने में आसानी होती थी.

Comments
Post a Comment