2019 लोकसभा चुनावः मायावती ने बीजेपी से पूछा, 'अच्छे दिनों का क्या हुआ'

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा की नेता मायावती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी को लोगों को बताना चाहिए कि उसके अच्छे दिन लाने के चुनावी वादे का क्या हुआ.

आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर हवा-हवाई विकास का आरोप लगाया.

उन्होंने ट्वीट किया, "बीजेपी राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ताल ठोक रही है. बीजेपी जो चाहे करे, लेकिन पहले करोड़ों ग़रीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों को बताए कि अच्छे दिन लाने और अन्य लुभावने चुनावी वादों का क्या हुआ. क्या हवा-हवाई विकास हवा खाने गया?"

मायावती ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराने के फ़ैसले की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के साथ नहीं कराना मोदी सरकार की कश्मीर नीति की विफलता द्योतक है. जो सुरक्षा बल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं,वही उसी दिन वहां विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं करा सकते. केंद्र का तर्क बेतुका है और बीजेपी का बहाना बचकाना है."

हार्दिक पटेल ने खुद ही इसकी जानकारी मीडिया को दी है, उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि आने वाले 12 जनवरी को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे.

हार्दिक पटेल ने ये भी कहा है कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं है और मुझे मुझे चुनावी राजनीति में उतारने का फ़ैसला करती है तो वे पाटी के फ़ैसले का पालन करूंगा.

हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए हार्दिक पटेल की मुश्किलें अभी बनी हुई हैं. बता दें कि गुजरात के मेहसाणा जिले में आरक्षण रैली के दौरान हिंसा के एक मामले में बीते साल एक स्थानीय अदालत ने हार्दिक पटेल को दो साल की सजा सुनाई थी. ऐसे में गुजरात हाईकोर्ट से उन्हें अगर राहत नहीं मिलती है तो वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे क्योंकि दो साल या उससे अधिक की सजा मिलने पर सजा के दौरान कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकता.

हार्दिक पटेल ने गुजरात हाईकोर्ट में निचली अदालत की सजा पर रोक लगाने का आग्रह किया है.

9 मार्च, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के हावेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने कहा कि राफ़ेल के मुद्दे पर फिर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश को दो हिस्सों में बांटकर देखती है. एक तरफ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी जैसे लोग हैं, दूसरी तरफ़ किसान, मजदूर. हम ऐसा देश चाहते हैं, जहां सबको न्याय मिले.

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के चौकीदार नहीं हैं, बल्कि वे अपने मित्र को फ़ायदा पहुंचाने वाले चौकीदार हैं.

उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये सवाल पूछा कि जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अज़हर को किसने रिहा किया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. उन्होंने वहीं से ब्लू लाइन मेट्रो के एक्सटेंशन का उद्घाटन किया.

इससे अब नोएडा सिटी सेंटर तक जाने वाली मेट्रो सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी तक पहुंचने लगेगी. मोदी ने इस मौके पर खुर्जा और बक्सर में 1320 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन किया.

इस मौके पर अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के अलावा मोदी ने कहा कि वो भी दिन थे जब नोएडा, ग्रेटर नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूट, टेंडर में होने वाले खेल, ज़मीन आवंटन में घोटाले से होती थी, लेकिन आज नोएडा की पहचान विकास और रोजगार से है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा देश, मेरा उत्तर प्रदेश वाक़ई बदल रहा है.

04 मार्च, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में रैली की थी. इस रैली में मोदी ने कहा कि अमेठी में कोरवा की ऑर्डिनेंस फ़ैक्ट्री में एके-203 राइफ़लों का निर्माण होगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये रूस और भारत का संयुक्त उपक्रम होगा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है. कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला. क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?''

"आप आश्वस्त रहिए, आपका ये चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है."

''मैं भारत को विश्व में ऊपर पहुंचाने के लिए दिनरात काम कर रहा हूं और वे मुझे ही हटाने के लिए काम कर रहे हैं.''

''जिस वक्त आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी, उसी वक्त 21 विपक्षी पार्टियां निंदा प्रस्ताव पास कर रही थीं.''

ये शब्द भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में कहे. पीएम मोदी रविवार को गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की 'संकल्प रैली' में शामिल हुए और मंच से चुनावी रैली को संबोधित भी किया.

'संकल्प रैली' में भाजपा के अलावा बिहार में एनडीए के घटक दल जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता भी शामिल हुए.

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

郝柏村百年人生的尖峰时刻:在大陆唱《义勇军进行曲》的国军将领

تم إنشاء البانثيون خلال عصر بيركليس