नीरव मोदी की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी, भारत की ओर से और सबूत पेश किए गए
लंदन. 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी (48) शुक्रवार को फिर से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। भारत की ओर से नीरव के खिलाफ और सबूत पेश किए गए हैं। नीरव 9 दिन से पुलिस हिरासत में है। 19 मार्च को उसकी गिरफ्तारी हुई थी। 20 मार्च को उसकी अर्जी खारिज हो गई थी।
नीरव के खिलाफ दायर चार्जशीट की कॉपी पेश करेंगे भारतीय अधिकारी
सुनवाई से पहले टोबी कैडमैन (भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे) ने कहा, वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट से अगर नीरव मोदी को जमानत मिल जाती है, हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। हम उसे हिरासत में रखने के लिए सब कुछ करेंगे।
नीरव के केस की सुनवाई के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लंदन गई है। सीबीआई-ईडी की टीम में दोनों जांच एजेंसियों के जॉइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी हैं। भारत नीरव के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है।
सीबीआई-ईडी की टीम अपने साथ नीरव, उसकी पत्नी एमी, मेहुल चौकसी और अन्य के खिलाफ दायर चार्जशीट्स की कॉपी भी ले गई है। ईडी के अधिकारी नीरव और उसकी कंपनियों की 147 करोड़ रुपए की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी ले गए हैं। एजेंसी ने 26 फरवरी को यह संपत्ति अटैच की थी।
भारतीय एजेंसियों की टीम नीरव से जुड़े दस्तावेजों को लंदन की जांच एजेंसियों को मुहैया करवाएगी। ताकि नीरव की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उसके खिलाफ मजबूती से पक्ष रखा जा सके।
ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर का तबादला
ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यव्रत कुमार का तबादला हो गया। वे नीरव मोदी की सुनवाई के दौरान लंदन में ही मौजूद हैं। वे विजय माल्या केस में भी जांच अफसर रहे हैं।
14 महीने बाद पकड़ा गया नीरव
पिछले साल जनवरी में पीएनबी घोटाले का खुलासा हुआ था। इससे पहले ही नीरव विदेश भाग गया था। 9 मार्च को उसका एक वीडियो सामने आया था। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बताया गया कि नीरव लंदन में रहकर हीरे का बिजनेस कर रहा है। उसके बाद लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। भारत की अपील पर 19 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली. भाजपा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक की 3-3 सीटों और जम्मू-कश्मीर-महाराष्ट्र की एक-एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस ने 20 मिनट पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले मौजूदा भाजपा सांसद को इटावा से टिकट दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर 1:40 पर ट्वीट कर दोहरे के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। 2 बजे जारी पार्टी की लिस्ट में दोहरे को इटावा से टिकट दे दिया गया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर से कैंडिडेट बनाया गया है। उन्होंने दो दिन पहले ही पार्टी की सदस्यता ली थी।
3 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे
मप्र के बालाघाट से बोध सिंह भगत, खरगोन से सुभाष पटेल, राजस्थान के बांसवाड़ा से मानशंकर निनामा का टिकट काट दिया गया। महाराष्ट्र में मढ़ा सीट से रंजीत सिंह निम्बायकर को टिकट दिया गया है। वे सोमवार को ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
कांग्रेस ने महाराजंगज सीट से अपना प्रत्याशी 12 घंटे में बदल दिया। कांग्रेस ने यहां से सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा है। इससे पहले अमरमणि की बेटी तनुश्री को टिकट दिया था। अमरमणि, कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी हैं और वर्तमान में जेल में हैं। अमरमणि का बेटा और विधायक अमनमणि भी पत्नी की हत्या का आरोपी है। वह इस मामले में जेल भी जा चुके हैं। तनुश्री को कांग्रेस से पहले शिवपाल यादव की पार्टी से ही महाराजगंज से ही टिकट मिला था।

Comments
Post a Comment