Posts

Showing posts from February, 2019

王林清千亿矿权案卷宗丢失事件与调查结果

由中共中央政法委牵头调查的中 国最高人民法院(简称“最高法”)丢失“陕西千亿矿权案”卷宗一事,当局在周五(2月22日)公布调查结果,称承办该案的法官王林清“故意所为”。 根据官方媒体新华社报道,调查组称,“ 王林清因工作中对单位产生不满而窃取相关案卷材 料。” 王林清“央视认罪” 凯奇莱能源投资公司与西安地质矿产勘查开发院(后称西勘院)于2006年起就陕北榆林地区一块估值千亿元的煤田归属问题, 展开历时十余年的诉讼案件。 该案一波三折,最终由中国最高法院于2017年终审定案。 法官王林清担任该案件二审合议庭的承办人。12月30日,中国财经媒体《华夏时报》公布一条疑似最高人 民法院法官王林清的自述视频 。他在视频中证实卷宗离奇失踪,并称为“免遭不测”而录制影片。 针对此自述视频反应出的问题,联合调查认定,“最高法院终审判决将案涉合同性质认定为合作勘查合同并认定合同有效是正确的, 认定西安地质矿产勘查开发院违约并判令 其承担违约责任并无不当,判决驳回凯奇莱公司要求转让探矿权等其他诉讼请求是正确的。” 周五,王林清在官方媒体央视的专访中“认罪”。转移卷宗一事发生于2016年11月,最高法民一庭庭长程某要求王林清加班起草二审法律文书,遭到王林清拒绝。王林清在访问中说,他把该案件的副卷材料拿回家。 之所以这样做,是为了“给单位制造麻烦 ,使新合议庭承办人不能顺利进行后续工作,最终迫使单位让其继续担任承办人。” 王林清说,“一个是为了泄愤,一时冲动,另外一个就是为了阻止别人去办这个案件。” 卷宗失踪事件最初由中国央视前主持人崔永元在2018年12月底爆料。称卷宗在中国最高法院“被盗走”,引发舆论哗然。 崔永元随后在微博平台上发布最高法院的 相关副卷材料,并称“这个案子最大的黑洞还不是丢卷,是先有判决书后有开庭审理。” 1月8日,中共中央政法委宣布将牵头并联合多部门调查该案件。 联合调查的结果也提到崔永元,称是崔永元帮助王林清录制了视频,其在网上发布的最高法 院相关的副卷材料也来自王林清。调查称 ,这些资料“涉及国家秘密”,而王林清的行为“已涉嫌犯罪,公安机关已依法对其立案侦查。” 联合调查组认为,“‘卷宗丢失’等问题暴露出最高法院内部案卷管理不规范的问题,在工作人员报告‘卷宗丢失’ 后, 相关责任人没有按规定及时上报 ,也未及时启动调查...

गैस कंपनी Indane से 67 लाख आधार डीटेल्स लीक

67 लाख आधार नंबर लीक हुए हैं, ये दावा है कि फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर Robert Baptiste का. इन्होंने इससे पहले भी आधार लीक का खुलासा किया है. मीडियम रॉबर्ट ने एक ब्लॉग लिखा है. इसमें कहा गया है कि इंडिन गैस एजेंसी इंडेन ने 67 लाख आधार नंबर्स लीक कर दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए इंडेन की वेबसाइट्स है जहां से ये डेटा लीक हुआ है. हालांकि इस बार उन्होंने जो दावा किया है वो किसी दूसरे सिक्योरिटी रिसर्चर के हवाले से है जिन्होंने अपनी पहचान जाहिर करने से मना किया है. सिक्योरिटी रिसर्चर ने कस्टम टूल के सहारे 11 हजार इंडेन डीलर्स का कस्टमर डेटा कलेक्ट करने का दावा किया है. इस डेटा में कस्टमर का नाम, पता और आधार नंबर शामिल है. भारत में इंडेन के 90 मिलियन से ज्यादा कस्टमर्स हैं. आधार की बात करें तो लगभग 90 फीसदी से ज्यादा भारतीय के पास अब आधार है. आधार की सिक्योरिटी को लेकर बहस पहले से ही चलती आई है. इससे पहले भी आधार लीक के कई मामले आए हैं और ये ताजा मामला एक बार फिर से आधार की सिक्योरिटी और प्रिवेसी को लेकर डिबेट शुरू कर सकता है. हालांकि यह थर्ड पार्टी लीक ह...

राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई की बलि चढ़ गए सत्यजीत बिस्वास!

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत बिस्वास की अपने घर के पास ही सरस्वती पूजा के एक पंडाल में सरेआम हत्या ने तृणमूल और बीजेपी को भले आमने-सामने खड़ा कर दिया हो, इस हत्या के रहस्य को सुलझाना इतना आसान नहीं है. पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग को अभी कई सवालों के जवाब की तलाश है. इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय के अलावा चार अन्य लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द रिपोर्ट लिखाई गई है. उनमें से जिन दो युवकों को गिरफ़्तार किया गया है उनको बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है. लेकिन मतुआ समुदाय की आबादी वाले वाले इस इलाक़े में इन दोनों दलों की लगातार तेज़ होती लड़ाई के बीच दबे-छिपे स्वरों में तृणमूल में सत्यजीत की बढ़ती लोकप्रियता और आंतरिक गुटबाज़ी की चर्चाएं भी हो रही हैं. इलाक़े में फ़िलहाल ख़ामोशी छाई है और बड़े पैमाने पर पुलिस के जवान तैनात हैं. लेकिन हत्या की वजहों के बारे में जितने मुंह उतनी ही बातें हो रही हैं. राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति इस हत्या और इसके हालात को समझने के लिए पहले इलाक़े की राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति को समझना ज़रूरी है. बिस्वास ज़िले ...

भारत के सामने टी-20 रिकॉर्ड बदलने की चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के सामने बुधवार से न्यूज़ीलैंड में एक नया इतिहास रचने की चुनौती है. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में जीत का जलवा दिखाने के बाद भारतीय टीम के सामने ट्वेंटी-20 सिरीज़ में यही कमाल दोहराने का मौक़ा है. भारत ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ 4-1 के बड़े अंतर से अपने नाम की थी. दूसरी तरफ़ हार से निराश न्यूज़ीलैंड की टीम पलटवार की कोशिश करेगी. भारत ने न्यूज़ीलैंड में अब तक केवल एक बार साल 2009 में दो मैचों की टी-20 सिरीज़ खेली थी. तब न्यूज़ीलैंड ने भारत को दोनों मैचों में मात देकर 2-0 से सिरीज़ जीती थी. उस सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड की जीत में अहम रोल निभाने वाले ब्रैंडन मैक्कलम जैसे खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. भारतीय टीम की सूरत भी काफ़ी बदल गई है. टीम इंडिया को आख़िरी दो वनडे मैचों में नियमित कप्तान विराट कोहली की कमी काफ़ी खली. ट्वेंटी-20 सिरीज़ में भी विराट टीम के साथ नहीं हैं. हालांकि, तेज़तर्रार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के आने से मध्यक्रम को मज़बूती मिलेगी. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बुधवार को पहला टी-20 मुक़ाबला वेलिंग्टन में खेला जाएगा....

स्मृति ईरानी ने कहा, मोदी के साथ लूंगी राजनीति से संन्यास: पांच बड़ी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि वो राजनीति को उस दिन अलविदा कहेंगी, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संन्यास ले लेंगे. रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा, "जिस दिन प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री) राजनीति से संन्यास लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी." हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी कई सालों तक राजनीति में रहेंगे. वो कब 'प्रधान सेवक' बनेंगी, इस सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा कि वो कभी ऐसी चाहत नहीं रखती हैं. उन्होंने कहा, "में राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने आई हूं और इस मामले में बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता ओं के साथ काम किया है और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं." कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होती है और दिल्ली में सरकार बनती है तो देश में न्यूनतम आमदनी योजना लागू की जाएगी. योजना के तहत हर गरीब के खाते में 10 हज़ार जमा कराए जाएंगे. पटना में आ...

किसानों के आए अच्छे दिन, हर साल मोदी सरकार देगी 6 हजार रुपये

Budget 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है. किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार लगातार दबाव में थी. ऐसे में सरकार ने किसानों की नाराजगी दूर करने और उन्हें आर्थिक संकट से बाहर निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष की दर से मदद करने का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019 पेश करते हुए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने चुनावी साल के चलते इस अंतरिम बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद देने का फैसला करते हुए इनकम सपोर्ट प्रोग्राम का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास दो हेक्टयर जमीन हैं उन्हें हर साल 6 हजार रुपए दिया जाएगा. पीयूष गोयल ने कहा कि ये 'पीएम किसान सम्मान निधि' योजना शुरू की है. इसके तहत कमजोर और छोटे किसान को हर साल  6 हजार  रुपए दिए जाएंगे ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके. ये  तीन किस्त 2 हजार -2 हजार रुपये मिलेंगे.ये पैसे सीधे किसानों के खाते में जाएंगे. इसकी 100 फीसदी सरकार फंडिंग करेगी. पीयूष गोयल ने कहा...