नीरव मोदी की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी, भारत की ओर से और सबूत पेश किए गए
लंदन. 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी (48) शुक्रवार को फिर से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। भारत की ओर से नीरव के खिलाफ और सबूत पेश किए गए हैं। नीरव 9 दिन से पुलिस हिरासत में है। 19 मार्च को उसकी गिरफ्तारी हुई थी। 20 मार्च को उसकी अर्जी खारिज हो गई थी। नीरव के खिलाफ दायर चार्जशीट की कॉपी पेश करेंगे भारतीय अधिकारी सुनवाई से पहले टोबी कैडमैन (भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे) ने कहा, वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट से अगर नीरव मोदी को जमानत मिल जाती है, हम इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। हम उसे हिरासत में रखने के लिए सब कुछ करेंगे। नीरव के केस की सुनवाई के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लंदन गई है। सीबीआई-ईडी की टीम में दोनों जांच एजेंसियों के जॉइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी हैं। भारत नीरव के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटा है। सीबीआई-ईडी की टीम अपने साथ नीरव, उसकी पत्नी एमी, मेहुल चौकसी और अन्य के खिलाफ दायर चार्जशीट्स की कॉपी भी ले गई है। ईडी के अधिकारी नीरव और उसकी कंपनि...